शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान, कहा- ज्ञानवापी को सील किया तो कई जाने कुर्बान जाएंगी

वाराणसी (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा इस कदर छाया हुआ है, कि अब इस पर राजनीति और भड़काऊ बयानबाजी की भी कमी नहीं हो रही है। ज्ञानवापी मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब उनकी पार्टी के एक और नेता का इस मामले में बयान आया है। अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले संभल से सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क का ज्ञानवापी मामले पर भड़काऊ बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा हम बर्दास्त नहीं करेंगे। अगर ज्ञानवापी को सील किया जाएगा तो कई जाने कुर्बान जाएंगी।

शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकार के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये बिल्कुल झूठ है, बिल्कुल गलत है। ये सरकार की पॉलिसी मुल्क के खिलाफ है। मुस्लमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। इसके बाद मस्जिद को सील करने की बात पर सपा सांसद ने कहा कि कोई मस्जिद की सीलिंग नहीं कर सकता है। हमारी जान कुर्बान हो जाएंगी इस पर।

क्या है ज्ञानवापी मस्जिद विवाद
यह मामला ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं के साक्ष्य होने को लेकर है, जिसमें अब कई नेता भी आमने-सामने आने लगे हैं। इस पूरे मसले को लेकर हिंदू पक्ष का मानना है कि मस्जिद में शिवलिंग मौजूद है, तो ऐसे में मस्जिद को सील कर उसको हिंदुओं को सौंपकर मंदिर निर्माण की अनुमति देनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इन सब बातों से इनकार कर रहा है। उनका मानना है कि वहां पर हिंदू साक्ष्य मौजूद नहीं है। इसलिए मस्जिद में किसी भी प्रकार की जांच ना हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *