ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शरद पवार ने NCP के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को किया भंग

मुंबई   (मानवीय सोच) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, ” एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के अनुमोदन से, सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जाते हैं.” हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पटेल ने इस अचानक उठाए गए कदम के कारण का खुलासा नहीं किया.

फैसले के कारण के संबंध में जानकारी नहीं

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी या एमवीए सरकार के गिरने के तीन सप्ताह बाद आए इस फैसले के कारण के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से कोई जानकारी नहीं दी है.

गौरतलब है कि एनसीपी शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का एक प्रमुख घटक था, जो जून के अंत में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक वर्ग द्वारा उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के बाद गिर गया था.

बीजेपी से हाथ मिला कर सरकार बना ली

मालूम हो कि जून में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी के 37 से अधिक विधायकों को लेकर पहले सूरत गए और फिर वहां से असम के गुवाहाटी चले गए. वहीं से तत्कालीन सरकार को गिराने की पटकथा लिखी गई. एक सप्ताह से अधिक चले सियासी उठापटक के बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से हाथ मिला कर सरकार बना ली और खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गए.

Scroll to Top