ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शहीद पिता को दोनों मासूम बेटों ने दी मुखाग्नि

मध्य प्रदेश के आगर जिले के सैनिक बद्रीलाल यादव (32) जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हो गए। इस हादसे में उनके साथी जवान जय प्रकाश भी घायल हो गए। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर इंदौर एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नरवल भेजा गया। पूरे रास्ते लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद के शव पर फूलों की वर्षा करते रहे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया, जहां उनके दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हजारों आंखें नम हो गईं।

शहीद के पार्थिव शरीर को उनके घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें मंत्री गौतम टेटवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, और शहीद को गांव के श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। शहीद के चाचा और रिटायर्ड फौजी निर्भय सिंह यादव ने बताया कि बद्रीलाल 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल इंजीनियर (EME) विभाग में नायक पद पर कार्यरत थे। सोमवार रात पेट्रोलिंग के दौरान उनकी यूनिट की एक गाड़ी खराब हो गई थी। बद्रीलाल और जयप्रकाश उस गाड़ी को टो करके यूनिट ला रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में बद्रीलाल शहीद हो गए, जबकि जयप्रकाश घायल हो गए।

Scroll to Top