ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शामली में टैक्स चोरी में 66 ट्रक सीज

लखनऊ  (मानवीय सोच)  टैक्स चोरी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई कराए जाने के निर्देश के क्रम में आयुक्त राज्य कर मिनिस्ती एस द्वारा अरविंद कुमार, एडीशनल कमिश्नर, एसटीएफ के निर्देशन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर आरपीएस कौन्तेय के नेतृत्व मे अलग-अलग जोन के अधिकारियो के साथ छः टीमों का गठन किया गया।

यह अभियान  16 जुलाई की रात्रि को शामली करनाल मार्ग पर विशेष रुप से आयरन स्क्रैप एवं आयरन  गुड्स में कर चोरी में संलिप्त वाहनों को पकड़ने के लिए चलाया गया। यह अभियान रात्रि 11:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक चलाया गया।

अभियान के समय एडिशनल कमिश्नर एसटीएफ राज्यकर मुख्यालय लखनऊ अरविंद कुमार स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। इस अभियान में जांच टीमों द्वारा 66 वाहन सीज किए गए हैं। सीज किए गए वाहन आयरन स्क्रैप तथा आयरन पाइप के है।

अभियान के अगले चरण में डिटेन किए गए समस्त 66 वाहनों को शामली, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर सचल दल इकाइयों को अग्रिम कार्रवाई हेतु हैंड ओवर किया गया। प्राथमिक आकलन के अनुसार 66 वाहनों में 4 करोड़ से अधिक का माल लोड है जिसमें नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद लगभग 2 करोड़ कर व अर्थदंड जमा होने का अनुमान है।

Scroll to Top