लखनऊ : (मानवीय सोच) बच्चों के शिक्षित होने के लिए आवश्यक है कि शिक्षक योग्य और अपडेट हों। जिसके लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विशेष योग्यता वाले शिक्षकों को आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रमुख विषयों खासकर स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथ) में दक्ष बनाएगी और फिर इसका लाभ अन्य शिक्षकों और छात्रों तक पहुंचेगा।
आईआईटी के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित किए जाएंगे 80 ऑनलाइन सेशन
इस योजना के तहत आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा कुल 80 ऑनलाइन सेशन आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक सप्ताह एक सेशन का आयोजन होगा। 2022-23 में भी उत्तर प्रदेश के विशेष योग्यता वाले शिक्षकों के लिए आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसे और प्रभावी बनाने के लिए अब ऑनलाइन माध्यम से लाइव सेशन के जरिए प्रदेश की शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के मिशन में जुटा जाएगा।
