ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिमला में भारी बारिश के बीच ताश के पतों की तरह ढह गई 3 मंजिला इमारत

शिमला    (मानवीय सोच)   हिमाचल प्रदेश के शिमला के चौपाल कस्बे में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की ढह गई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इस इमारत में यूको बैंक की एक शाखा, एक ढाबा, एक बार और कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित थे। स्थानीय प्रशासन ने इमारत को पहले ही खाली कर दिया था।

राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल बाजार में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तीन मंहिजा इमारत ढह गई। उन्होंने कहा कि हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि इमारत ढहने से पहले खाली हो गई थी।

शिमला में यूको बैंक की क्षेत्रीय शाखा के मुख्य प्रबंधक रमेश डडवाल ने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित बैंक में अवकाश था और घटना के समय बैंक में कार्यरत सात कर्मचारियों में से कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था।

उन्होंने कहा कि वहां तैनात एक कर्मचारी द्वारा मुझे दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर बार में बैठे कुछ लोगों ने खिड़की के शीशे में अचानक दरारें देखीं। इसके बाद बिल्डिंग में स्थित बार और ढाबे में बैठे अन्य लोगों को भी अलर्ट किया।

नौ और 10 जुलाई  को अधिक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को तेज और ज्यादा स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर जिलों और शिमला शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान इन जिलों के कुछ हिस्सों में एक या दो बार बेहद  भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण यातायात में बाधा, भूस्खलन के अलावा नालों, नदियों और अन्य जलाशयों में जल प्रवाह बढ़ने से अचानक बाढ़ आ सकती है। मौसम विभाग ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के कुछ हिस्सों सहित ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Scroll to Top