ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल यादव ने आजम खान से किया वादा- साथ था, हूं और रहूंगा

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के दो बागी शिवपाल सिंह यादव और आजम खान जल्द ही एक मोर्चे पर साथ आ सकते हैं, यह काफी हद तक साफ हो गया है। पिछले दिनों सीतापुर जेल में जाकर मुलाकात करने वाले शिवपाल यादव ने कहा है कि वह आजम खान के साथ थे, हैं और रहेंगे। बुरे वक्त में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपेक्षा से आहत आजम खान के दर्द को इन दिनों सहला रहे शिवपाल ने दिग्गज मुस्लिम नेता की सोच को ईमानदार बताया है।

शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, ”अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है। मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा।” इस वीडियो में आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी और शिक्षा के लिए किए अपने काम का गुणगान कर रहे हैं। आजम इस पुराने वीडियो में कहते हैं, ”शिक्षा के मैदान में जो मैंने काम किए हैं, वो मैं खुद कहना चाहता हूं कि गुजरे 100 साल में शायद ही गली में रहने वाले किसी शख्स ने किए हों। जो कल भी वहीं रहता था, आज भी वहीं रहता है और आइंदा भी वहीं रहने का इरादा रखता है।”

आजम खान कहते हैं, ”मेरी बच्चियों के लिए स्कूल हो, एक बहुत बड़ा विश्वविद्यालय बनाया है। एक मेडिकल इंस्टीट्यूट ऐसा बनाया है जिस पर पूरा राष्ट्र गर्व करेगा। यह बात मैं बड़े गर्व से कह रहा हूं। यह भी कहना चाहता हूं कि अगले 5 साल में जौहर विश्वविद्यालय एशिया का सबसे विश्वविद्यालय बनेगा। यह केवल एक धर्म, एक जाति वालों के लिए नहीं है। शिक्षा के मंदिर में किसी एक धर्म या जाति की ज्योति नहीं  जलाई जा सकती है। मेरे बच्चों और बच्चियों के स्कूल ऐसे हैं, जिनपर मैं सोचता हूं तो अपने रोम-रोम पर फख्र करता हूं।”

शिवपाल यादव ने आजम खान से ऐसे समय पर साथ निभाने का वादा किया है जब सपा के दिग्गज मुस्लिम नेता अखिलेश यादव की अनदेखी से नाराज हैं। आजम के परिवार का मानना है कि अखिलेश यादव ने आजम की रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया और बुरे वक्त में उन्हें भुला दिया गया। वहीं, शिवपाल यादव भी भतीजे अखिलेश से नाराजगी जाहिर करते हुए बगावत का ऐलान कर चुके हैं।

Scroll to Top