ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवलिंग की नियमित पूजा करने वाली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका खारिज

वाराणसी   (मानवीय सोच) ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग जैसी आकृति की नियमित पूजा करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से डाली गई याचिका खारिज कर दी गई है। बुधवार को सुनवाई करते हुए जिला जज महेंद्र प्रसाद पांडेय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरांनद की उस याचिका को खारिज कर दिया है।

बतादें कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग जैसी आकृति के पूजन-भोग के लिए शनिवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अधिवक्ता रमेश उपाध्याय व चंद्रशेखर सेठ के जरिए प्रभारी जिला जज त्रिभुवन की अदालत में अर्जी देकर पूजा-पाठ का आदेश देने की गुहार लगाई थी। अदालत ने दिन में तीन बजे के बाद दाखिल अर्जी पर मुंसरिम (प्रशासनिक अधिकारी) की आख्या न होने पर सुनवाई छह जून तक टाल दी।

कोर्ट में वादी के वकील ने ये दी थी दलील

वादी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि शृंगार गौरी प्रकरण में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के आदेश पर हुए सर्वे में मिली शिवलिंग जैसी आकृति का विधिवत राजभोग, पूजन व आरती जिला प्रशासन की ओर से होना चाहिए था, लेकिन अब तक प्रशासन ने ऐसा नहीं किया है और न ही किसी सनातन धर्म से जुड़े व्यक्ति को इस सम्बंध में नियुक्त किया। उन्होंने बताया था कि कानूनन देवता की स्थिति एक जीवत व्यक्ति के समान होती है। उसे अन्न-जल आदि नहीं देना संविधान की धारा अनुच्छेद-21 के तहत दैहिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार का उल्लंघन है। इसलिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद को परिसर में जाने से रोका जाय। अधिवक्ता ने वाद को अर्जेंट बताते हुए जल्द से जल्द सुनवाई शुरू करते हुए वादी को पूजन व भोग करने की अनुमति देने की मांग की थी।

 

Scroll to Top