ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवलिंग को फव्वारा बताने वाले महंत गणेश शंकर ने छोड़ा पद

वाराणसी (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर सोमवार को होने वाली सुनवाई से पहले एक मामला सामने आया है। शिवलिंग को फव्वारा बताने वाले श्री काशी करवत मंदिर के महंत गणेश शंकर उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महंत ने कहा कि उनके खिलाफ गलत इंटरव्यू चलाया गया जिससे आहत होकर उन्होंने यह फैसला किया है।

पद से इस्तीफा देने के बाद गणेश शंकर उपाध्याय ने महंत पद की जिम्मेदारी अपने छोटे भाई को सौप दी और बताया कि वह कुचक्र का शिकार हो गए थे जिसके चलते मैंने महंत पद का त्याग कर दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले गणेश शंकर उपाध्याय ने एक टीवी चैनल को दिए बयान में कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में जो शिवलिंग जैसी आकृति मिली है वो शिवलिंग नहीं है, बल्कि फव्वारा ही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बचपन से देखा है। सैकड़ों बार वहां गए हैं।

महंत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो के सामने आने पर जहां शिवलिंग बतानेवाले नाराज दिख रहे हैं, वहीं फव्वारा कहनेवाले काशी करवत मंदिर के महंत के बयान को सबूत की तरह कोर्ट में पेश करने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को होगी ज्ञानवापी केस की सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में कोर्ट कमिश्‍नर की कार्यवाही के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियोग्राफ और फोटोग्राफ में क्या है, इसका खुलासा सोमवार यानि 30 मई को होगा। दोनों पक्षों को इसकी एक-एक कापी उसी दिन सौंपी जाएगी। शुक्रवार को इसे सौंपने की तैयारी थी लेकिन तकनीकी कारणों से नहीं दी जा सकी। इस बीच इसके दुरुपयोग की आशंका भी जताई जाने लगी है। दोनों पक्षों ने इसे लेकर जिला जज और जिला मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी दी।

Scroll to Top