ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवसेना के 12 बागी सांसदों को मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच)  शिवसेना के अंदरखाने चल रही उठापटक के बीच 12 बागी सांसदों को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। ये वही बागी सांसद हैं जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी। जानकारी के मुताबिक यह सुरक्षा सोमवार रात से ही दी गई है। इन 12 सांसदों ने लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिख कर राहुल शेवाले को नेता के तौर पर मान्यता देने का आग्रह किया था।

दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना के 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं। यह सभी सांसद उद्धव ठाकरे से अलग होकर अपना गुट बना सकते हैं। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह सभी सांसद एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट की ओर से बुलाई गई बैठक में शिवसेना के 19 में से 12 सांसद वर्चुअली शामिल हुए थे।

वहीं इससे उलट उद्धव ठाकरे गुट ने सोमवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अर्जी देकर कहा कि विनायक राउत को विधिवत तरीके से संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उनसे पार्टी से अलग हुए गुट के किसी भी अभिवेदन पर विचार नहीं करने का आग्रह किया है। शिवसेना संसदीय दल के नेता राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है जिसमें यह भी स्पष्ट किया गया कि राजन विचारे को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि शिवसेना के इन्हीं 12 बागी विधायकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा दिल्ली के साथ मुंबई में भी प्रदान की जाएगी। फिलहाल अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाली लोकसभा की कार्रवाई पर है। क्या लोकसभा स्पीकर इस मामले में कोई बड़ा फैसला लेंगे, यह समय बताएगा।

इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से एक और खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार की देर रात नई दिल्ली पहुंच गए हैं। और दावा किया है कि 12 नहीं बल्कि 18 सांसद उनके साथ हैं। फिलहाल अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके एक दिवसीय दौरे का कोई कारण नहीं बताया है, ना ही इसकी पुष्टि हो पाई है।

Scroll to Top