ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिव की तस्वीर दिखाकर राहुल बोले- भाजपा हिंसा कराती है ये हिंदू नहीं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार 1 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया। उन्होंने भगवान शिव और गुरुनानक की फोटो दिखाते हुए स्पीच की शुरुआत की। राहुल ने 90 मिनट भाषण दिया।
राहुल के स्पीच शुरू करने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका। बिरला ने कहा कि आपके सदस्यगण 353 का नियम बता रहे थे। आपने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया से चलना चाहिए।

नियम के अनुसार, किसी भी चिह्न या प्लेकार्ड को सदन में नहीं दिखाना चाहिए। इस पर राहुल ने कहा कि क्या हाउस (सदन) में भगवान शिव की तस्वीर दिखाना मना है? यहां दूसरी चीजों के चित्र दिखाए जा सकते हैं, लेकिन शिव जी का चित्र नहीं दिखाया जा सकता। अगर मैं कह रहा हूं कि हमें इनसे प्रोटेक्शन मिला, अगर मैं समझाना चाह रहा हूं कि कैसे प्रोटेक्शन मिला तो मुझे चित्र नहीं दिखाने दिया जा रहा। मेरे पास और भी चित्र हैं। स्पीकर सर, ये चित्र पूरे हिंदुस्तान के दिल में हैं।

पूरा हिंदुस्तान, इसे जानता है, समझता है। राहुल ने शोर-शराबे के बीच तेज आवाज में कहा कि नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये ठेका नहीं है बीजेपी का। जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर इसका विरोध किया। अमित शाह ने माफी मांगने की मांग की। राहुल का भाषण, PM-शाह का जवाब और स्पीकर का बयान, 10 पॉइंट… 1. हम आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहेराहुल गांधी ने लोकसभा में जय संविधान के साथ अपनी स्पीच शुरू की।

कहा- अच्छा लग रहा है कि हर दो-तीन मिनट पर बीजेपी के लोग संविधान-संविधान कर रहे हैं। हमने देश के लोगों के साथ मिलकर इसकी रक्षा की है। पूरा विपक्ष आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहा है। 2. बीजेपी के लिए सिर्फ सत्ता मायने रखती हैराहुल गांधी ने भगवान शिव को अपने लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनसे विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष की प्रेरणा मिली। उनके बाएं हाथ में त्रिशूल का मतलब अहिंसा है। हमने बिना किसी हिंसा के सच की रक्षा की है। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए सिर्फ सत्ता मायने रखती है।

Scroll to Top