ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शीना बोरा हत्याकांडः 6 साल बाद जेल से बाहर आईं इंद्राणी मुखर्जी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी छह साल से अधिक समय के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भायखला जेल से बाहर आ गईं। अदालत ने कहा कि जमानत राशि 2 लाख रुपये तय की गई और इंद्राणी को दो सप्ताह के भीतर राशि जमा करनी होगी।

6 साल जेल की सजा काटने के बाद जमानत मिलने पर बाहर आईं इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि वो जेल से बाहर आकर बहुत खुश हैं। बताते चलें कि इंद्राणी मुखर्जी पिछली शादी से अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। शीना बोरा का 2012 में कथित तौर पर अपहरण कर मर्डर कर दिया गया था। डेड बॉडी मुंबई के बाहरी इलाके में एक गड्ढे में मिला था।

इंद्राणी मुखर्जी के अब पूर्व पति और मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी भी दो अन्य लोगों के साथ इस मामले में आरोपी थे। पीटर मुखर्जी भी इस मामले में जेल की सजा काट चुके हैं।

पॉवरफुल दंपति के नाम से मशहूर इंद्राणी और पीटर की जोड़ी ने 2007 में आईएनएक्स नेटवर्क स्थापित किया था, लेकिन दो साल बाद गबन के आरोपों के बीच अपनी हिस्सेदारी बेच दी। प्रवर्तन निदेशक ने आरोप लगाया था कि 2008 में कार्ति चिदंबरम ने दंपति को उनके उद्योग में करोड़ों के विदेशी निवेश के लिए मंजूरी दिलाने में मदद की थी। जिसके लिए उन्हें कथित रूप से रिश्वत भी मिली थी। मामले की अभी जांच की जा रही है।

 

Scroll to Top