श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के तट से दो पावरबोट समेत रामेश्वरम के नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि मछुआरे भारतीय सीमा के पार जाकर मछली पकड़ रहे थे। मछुआरे 535 नावों पर सवार होकर मन्नार की खाड़ी में मछली पकड़ने गए थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी रामेश्वरम से क्षीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों को पकड़ चुके हैं। महीने एक जुलाई को रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र के पास पाक खाड़ी समुद्री क्षेत्र में पंबन से मछली पकड़ने गए 26 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। उनके साथ चार देशी नाव को जब्त कर लिया गया था।
पिछले महीने ही श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनके साथ मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। इस साल जनवरी में श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मछुआरों पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया गया था।