ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा : श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल

मथुरा : (मानवीय सोच) तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के समीप रविवार की तड़के एक बार फिर एक जर्जर भवन की दीवार धराशाई हो गई। यह भवन श्रावण कुमार खेमका का बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि जिस समय दीवार गिरी उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे, इससे आसपास भीड़भाड़ नहीं थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

गली नंबर एक जुगलघाट से होकर बांके बिहारी मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। जहां दीवार भरभरा कर गिर गई। स्थानीय लोग दीवार गिराने कारण लगातार हो रही बारिश को बता रहे हैं। जिस भवन की दीवार गिरी है वह भवन लंबे समय से खाली है। पूर्व में इसी भवन में गौशाला थी।

बताते चलें कि यहां पिछले महीने 15 अगस्त के दिन भी बड़ा हादसा हो गया था। एक जर्जर भवन की छत गिर गई थी। मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। उस समय भी जर्जर मकानों को गिराने की बात उठी थी, लेकिन अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को फिर एक मकान की दीवार ढह गई।

Scroll to Top