लखनऊ : (मानवीय सोच) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं. पहले दिन आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाक़ात की. सरस्वती शिशु मंदिर में दोनों के बीच क़रीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाक़ात में योगी ने संघ प्रमुख के सरकार के काम काज के बारे में विस्तार से बताया. राम मंदिर के साथ साथ अयोध्या में यूपी सरकार के कई तरह के प्रोजेक्ट चल रहे हैं.
इनके बारे में सीएम योगी ने उन्हें बारी बारी से बताया. अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट कब तक बन कर तैयार हो जाएगा. फिर सरयू किनारे रिवरफ़्रंट के निर्माण की जानकारी भी दी गई. अगले साल जनवरी महीने में जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा तब सरकार की तैयारी किस तरह की होगी. इन सबके बारे में योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख को जानकारी दी.
