ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संभल बवाल : चार दिन से इंटरनेट सेवा बंद

संभल बवाल के बाद चार दिन से बंद इंटरनेट का असर कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। एक ओर जहां लोग परेशान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। रजिस्ट्री कार्यालय में चार दिन से कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसी तरह कारोबारियों पर भी इंटरनेट सेवा बंद का असर है। रविवार की शाम से संभल तहसील में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार दिन से लगातार इंटरनेट बंद होने से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हो गया है।

रजिस्ट्री कार्यालय में 50 से 60 लाख की रजिस्ट्री औसतन एक दिन में होती है। इसी तरह पेट्रोल पंप पर भी ऑनलाइन भुगतान होता है। बाजार में भी ज्यादातर लोग खरीदारी के बाद ऑनलाइन भुगतान करते हैं। अब ऑनलाइन भुगतान प्रभावित हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन भुगतान का ऐसा चलन बढ़ा है कि चाय के ठेले से लेकर पान की दुकान तक ऑनलाइन भुगतान का विकल्प है। निजी कंपनी अपना क्याआर कोड चस्पा कर जाती हैं। इससे दुकानदार और ग्राहकों को खुले रुपये देने की झंझट खत्म हो गई है।

इसलिए होटल और ढाबों पर भी ऑनलाइन भुगतान लेने की व्यवस्था है। तहसील क्षेत्र में चार दिन से इंटरनेट बंद है तो लोग परेशान हैं। ऑनलाइन भुगतान पर इंटरनेट बंद होने का असर है। बैंक के सभी कार्य चल रहे हैं। संभल में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। बैनामा प्रक्रिया बंद हो गई है। किसान और कारोबारी दो दिन से इंटरनेट बंद होने के चलते लौट रहे हैं। रजिस्ट्ररी कार्यालय के सभी कार्य ठप हैं। इससे सरकार को राजस्व की भी हानि हो गई है। राजस्व के अधिवक्ताओं के सामने भी दिक्कत आ रही है। इंटरनेट सेवा जल्द बहाल होनी चाहिए।

Scroll to Top