ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संभल में मिला रहस्यमयी राधा-कृष्ण मंदिर, 40 साल से था बंद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्राचीन शिव मंदिर मिलने का बाद अब एक और राधा-कृष्णा मंदिर मिला है। यह मंदिर जिले के सरायतरीन इलाके में है। राधा-कृष्ण मंदिर का ताला बंद मिलने की खबर ने प्रशासन को हरकत में ला दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और तुरंत मंदिर का ताला खुलवाया। इसके बाद मंदिर की सफाई शुरू कराई गई।

यह ऐतिहासिक मंदिर राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियों से सुशोभित है। इसका निर्माण 1982 में सैनी समाज के लोगों ने कराया था। यह मंदिर बुद्ध सेन सैनी द्वारा दान की गई जमीन पर बनाया गया था। कल्लू राम सैनी, जिनके पास मंदिर की चाबी थी, ने बताया कि पहले इस इलाके में 150-200 सैनी समाज के घर थे। लेकिन समय के साथ लोग पलायन कर गए और मंदिर का रखरखाव बंद हो गया।

कल्लू राम सैनी ने बताया कि जब तक सैनी समाज के लोग यहां बसे थे, मंदिर में रोजाना पूजा होती थी। लेकिन पलायन के बाद मंदिर बंद कर दिया गया और केवल होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर पूजा-अर्चना होती थी। हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह के भय या दबाव से इनकार किया और कहा कि देखभाल के अभाव में मंदिर को बंद किया गया था।

पुलिस और प्रशासन ने मंदिर को दोबारा खोलने के बाद साफ-सफाई शुरू करवाई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि मंदिर चालू स्थिति में है और लोग समय-समय पर आते रहे हैं। पलायन की खबरों को भी अफवाह बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग नई बस्ती में रहने चले गए हैं।

Scroll to Top