ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संभल हिंसा : 400 आरोपियों की तस्वीरें 100 से अधिक की पहचान

संभल बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में चल रही है। उपद्रवियों के पकड़े जाने के बाद ही संभल में बवाल वाली जगह से बरामद हुए पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूसों के तस्करों की जानकारी मिल सकेगी। 24 नवंबर की सुबह संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान पथराव और फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक तीन महिला समेत 35 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस ने फुटेज की मदद से अब तक 400 लोगों के फोटो जारी किए हैं, जिन्होंने पुलिस-प्रशासन के लोगों पर पथराव किया था। इसमें से 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके घरों पर दबिश दे रही है लेकिन अधिकांश घरों पर ताले लटके हैं। जिन घरों में ताले नहीं लगे हैं वहां केवल महिलाएं या बच्चे मौजूद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं।

यह टीमें चिह्नित किए गए 100 आरोपियों की तलाश में उनके परिचतों, रिश्तेदारों के घरों पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। कुछ लोग बाहर रोजगार भी करते हैं, इसलिए पुलिस टीमें उनके काम करने की जगह पर भी छापा मार रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संभल बवाल वाले क्षेत्र में पुलिस को पाकिस्तान, अमेरिका में निर्मित कारतूस और खोखे मिले हैं। बवाल के दौरान इन कारतूसों का भी इस्तेमाल किया गया था।

बरामद किए गए कारतूसों को पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। इसके अलावा पुलिस ऐसे तस्करों की भी तलाश में जुटी है, जो अवैध हथियार और कारतूसों की तस्करी करते हैं। संभल बवाल में शामिल रहे बवाली बहुत शातिर हैं। इस घटना के बाद फरार हुए और तब से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है। पुलिस तमाम आरोपियों के फोन ट्रैक कर रही है लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। आरोपी जानते हैं कि अगर मोबाइल इस्तेमाल किया तो वह पकड़े जा सकते हैं।

इन आरोपियों के परिजन भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे हैं। संभल में शांति स्थापित होने के बाद अब धीरे-धीरे बवाल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इन वीडियो के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा कुछ टीमें शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं। आरोपी जिस रास्ते से आए और जिस रास्ते से भागे, उन सभी जगह के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है।

 

Scroll to Top