(मानवीय सोच) केंद्र की मोदी सरकार ने 18-22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है. संसद के विशेष सक्ष को लेकर सरकार की तरफ से प्रस्तावित एजेंडा जारी किया गया है. जिसमें सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में 75 सालों की संसद की यात्रा पर चर्चा होगी. इस दौरान संविधान सभा से लेकर आज तक की संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी. वहीं इस दौरान केंद्र सरकार सदन में चार विधेयकों को भी पेश करेगी.
बता दें कि 3 अगस्त को अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया था. इन्हें अब लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके अलावा राज्यसभा में 10 अगस्त को पेश किए गए डाकघर विधेयक 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 पर चर्चा होगी.
