ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सत्यपाल मलिक के आरोपों की सीबीआई जांच पर बोले मनोज सिन्हा, हम चाहते हैं कि सच सामने आए

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के रिश्वत की पेशकश वाले आरोपों की अब सीबीआई जांच होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, हमने सीबीआई को इस मामले में पत्र लिखा है। हम चाहते हैं कि सच सामने आए। एक बड़े पद पर आसीन होने वाले शख्स के द्वारा लगाए गए आरोपों का साफ होना बहुत जरूरी है।

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे तब कई  बड़े औद्योगिक घराने की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत का ऑफर दिया गया था। मलिक ने कहा था कि उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया था और सभी डील रद्द कर दी थीं।  उन्होंने कहा था कि इस फाइल में अंबानी और आरएसएस के एक बड़े अफसर भी शामिल थे।

सत्यपाल मलिक ने दावा किया था जिन विभागों की ये फाइलें थी उनके सचिवों से जानकारी मिली थी कि इसमें कुछ गड़बड़ है औऱ अगर फाइल पास कर दी जाती है तो 150-150 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में वह पीएम मोदी से मिलने गए थे। प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि करप्शन के किसी भी मामले में समझौता नहीं करना है।

बता दें कि सत्यपाल मलिक वर्तमान में मेघालय के गवर्नर हैं। झुंझुनू के एक कार्यक्रम में उन्होंने उक्त दावा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि जिसकी फाइलें पास करने के लिए रिश्वत की पेशकश की जा र ही थी वह पीएम मोदी के भी करीबी रह चुके हैं।

Scroll to Top