ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा नेताओं के मैरिज होम पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना

एटा  (मानवीय सोच)  एटा में सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के जैथरा कस्बा स्थित मैरिज होम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मैरिज होम सरकारी बंजर जमीन पर बना था। प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करीब 2180 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया। साथ ही सरकारी जमीन के उपयोग को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भी ठोंका गया है।

सपा नेताओं ने अपनी पत्नियों के नाम विकासखंड कार्यालय के पास जमीन के बैनामे कराए और आरएस मैरिज होम का निर्माण कराया था। इसमें से 2180 वर्गमीटर सरकारी बंजर जमीन कब्जाने का आरोप है, जिसका मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में चला।

तीन जेसीबी मशीन से हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

बेदखली का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को एसडीएम मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, सीओ राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर पूरे अलीगंज सर्किल के पुलिसबल सहित वहां पहुंचे। तीन जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू करा दी गई। बंजर जमीन वाले हिस्से पर हॉल बना हुआ था और मुख्य द्वार था। इसे ध्वस्त करा दिया गया।

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी बंजर जमीन को घेरकर मैरिज होम का एक हिस्सा बना लिया गया था। तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई के दौरान बेदखली का आदेश हुआ। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। साथ ही आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है।

विधायक निधि गबन में भी फंसे हैं पूर्व विधायक

अलीगंज के पूर्व विधायक सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव पर विधायक निधि के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। विधायक रहते हुए भाई के विद्यालय के नाम 35 लाख रुपये की निधि जारी कर गबन करने के आरोप में रामेश्वर सिंह के खिलाफ बीते दिनों थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव को भी नामजद किया गया है।

Scroll to Top