लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी पुलिस की यूनिट डायल 112 की महिला कर्मचारियों ने 8 दिनों बाद अपना धरना समाप्त कर दिया है। इससे पहले 112 की कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर पर मुलाक़ात की इस दौरान अखिलेश यादव और डिम्पल यादव ने महिला कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई। इस मौके पर अखलेश यादव ने कर्मचारियों को गिफ्ट और मिठाई भी दिया।
इस दौरान अखिलेश यादव ने महिला कर्मचारियों से कहा अगर उनकी पार्टी कभी सत्ता में आएगी तो उनके लिए कुछ बेहतर जरूर करेगी, उन्होंने महिला कर्मचारियों से कहा कि अपना धरना समाप्त कर वापस घर लौट जाए, यह सरकार सुनने वाली नहीं है। इस बारे में जानकारी देते हुए सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने बताया सभी महिला कर्मचारियों की मुलाकात अखिलेश यादव से कराई गई है, इसके बाद उन्हें अखिलेश यादव ने धरना समाप्त करने के लिए समझाया फिर धरना समाप्त हो गया।
