लखनऊ : (मानवीय सोच) सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद के मुंह में बवासी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर कहा कि उनके (स्वामी प्रसाद) बोलने पर पाबंदी लगाई जाए।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है। चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है
