ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समाज कल्याण विभाग में गठित होगी ट्रांसफार्मेशन टीम

सरकार की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का लाभ पात्रों तक आसानी से पहुच सके इसके लिए समाज कल्याण मंत्रालय लगातार कार्य कर रहा है. इसी कड़ी में अब समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने ट्रांसफार्मेशन टीम एवं कंसलटेंट अगले सात कार्य दिवसों में नियुक्त करने का निर्देश निदेशक, समाज कल्याण को दिया है. ताकि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित वृद्धावस्था पेंशन और परिवारिक लाभ योजनाओं में आवश्यकतानुसार बदलाव कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं की परिधि में लाया जा सके । मंत्री असीम अरुण ने निदेशक, समाज कल्याण विभाग को पत्र लिख कर निर्देशित किया है कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के रिफार्म-परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा चुनिन्दा योजनाओं की प्रणाली को रूपांतरित करने की योजना है. इसके अंतर्गत ट्रांसफार्मेशन टीम विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति का अध्ययन कर बदलाव हेतु समाधान प्रस्तावित करेंगी. टीम में विषय के विशेषज्ञ अधिकारी, आईटी एक्सपर्ट, कानून के विशेषज्ञ, अकादमिक विशेषज्ञ और परामर्शदाता शामिल होंगे ।

Scroll to Top