ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकारी जमीनों पर कब्जे के बाद फर्जीवाड़ा

एक जालसाज ने अलग-अलग नाम से आधार-पैन जारी कराकर कई फर्जी फर्म के जरिए सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उन्हें बेंच दिया। इसके साथ ही जालसाज ने लोगों से ठगी का करोड़ों का साम्राज्स स्थापित कर लिया है। मंगलवार को ठगी का शिकार हो चुके सर्राफा कारोबारी ने  यह आरोप लगाते हुए आर्थिक अपराध शाखा, पुलिस आयुक्त व आयकर आयुक्त को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि ठाकुरगंज थाना अंतर्गत सराय माली खां निवासी सर्राफ देवेंद्र रस्तोगी की चौक गोल दरवाजा के पास आभूषणों की दुकान हैं। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि एक जालसाज ने सरोजनीनगर के गहरु गांव में हाइवे-किनारे जमीन दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये लिए थे। रुपये देने के बाद सर्राफ को न तो जमीन मिली और न ही रुपये वापस मिले। पीड़ित सर्राफ का कहना है कि इस सम्बन्ध में उसने सम्बन्धित थाने में भी जालसाज के खिलाफ लिखित शिकायत की।

बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सर्राफ ने आरटीआई ( सूचना का अधिकार अधिनियम) के जमीन की वास्तविकता पता की, तो पता चला कि जालसाज ने रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत बाबूओं की मिलभगत से जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए, फिर एक ही खसरा नंबर पर कई लोगों को ग्रामसभा की जमीन बेच डाली। सर्राफ का कहना है कि पूर्व में भी जालसाज निजी और सरकारी बैंक फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सरोजनीनगर, कृष्णानगर कोतवाली में धोखाधड़ी के अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Scroll to Top