ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सरकारी हों या गैर सरकारी कर्मचारी : पैसे से अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ : (मानवीय सोच) एसजीपीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख प्रो. आर हर्षवर्धन के अनुसार सरकारी कर्मचारी हों या फिर गैर सरकारी कर्मी, धन की कमी किसी के इलाज में बाधा नहीं बनेगी। वे संस्थान में आर्थिक सहायता विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय धिराज ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय आरोग्य निधि, असाध्य रोग निधि, पीए और सीएम केयर फंड जैसी सरकारी योजना के अलावा संस्थान स्तर पर कामधेनु अति निर्धन चिकित्सा सहायता योजनाएं चल रही हैं।

मरीजों के साथ ही संस्थान के डॉक्टर, रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, मेडिकल सोशल वर्कर, जन संपर्क अधिकारी को इन योजनाओं के साथ ही इनमें आवेदन की जानकारी भी दी गई है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक वीके पालीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सहायता योजना समय की मांग है। इन योजनाओं का लक्ष्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना और समृद्ध समाज बनाना है।

Scroll to Top