ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकार ने घटाई प्रीकॉशन डोज लेने की समय सीमा : कब लगवा सकेंगे टीका

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए  प्रीकॉशन डोज लेने की समय सीमा को कम कर दिया है। मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, कोरोना वायरस टीके का दूसरा डोज ले चुके 18 साल से ऊपर के लोग अब 9 महीने के बजाय 6 महीने में ही प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं। ध्यान रहें कि प्रीकॉशन डोज उन्हीं को लगाया जा रहा है जो कोरोना वायरस टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के 16,159 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,35,47,809 हुई जबकि 28 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,270 पर पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 1,15,212 पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है।

90 फीसदी युवा आबादी वैक्सीनेटेड

भारत ने अपनी युवा आबादी के 90 फीसदी के पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि हासिल कर ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार को यह घोषणा की। मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र से भारत अपनी 90 फीसदी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण कर चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम एक साथ मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।

 

Scroll to Top