ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सस्ता हुआ टमाटर, कीमतें हुईं धड़ाम, अब दाल में लगेगा तड़का

मेरठ : (मानवीय सोच)  अब सब्जी में टमाटर के साथ तड़का लग सकेगा और थाली में भी सलाद सज सकेगा।। मंडियों में आवक बढ़ते ही टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम कम होने लगे हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान थोक में 200 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मंडी में इसके सस्ता होते ही बाजार में भी जल्द ही यह सस्ते में उपलब्ध होगा। अन्य सब्जियों के दाम भी कम होने लगे हैं।

दरअसल, भारती बरसात और कांवड़ यात्रा के चलते मंडियों में टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियाें की आवक कम हो गई थी। हिमाचल में बारिश से इस बार टमाटर, गाेभी समेत अन्य सब्जियों की फसलें 70 प्रतिशत तक खराब हुई हैं।

इस कारण पिछले 10 दिन तक मंडियों में हिमाचल के टमाटर की आवक बेहद कम रही। ऐसे में टमाटर के दाम 150 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गए। अब कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद मार्ग खुले और हिमाचल के साथ ही बंगलुरू से टमाटर मंडी पहुंचने लगा है। इससे टमाटर के दाम कम हुए हैं। 

Scroll to Top