ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर सीएम सख्त

यूपी  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिला प्रशासन से पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की रिपोर्ट मांगी जिसे रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। डीएम अखिलेश सिंह ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात उनसे फोन पर बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना में मृत चार लोगों के परिवार की माली हालत कमजोर है जबकि एक मृतक के परिजनों के पास खेती की जमीन है। चार मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी और एक के परिजन को मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत सहायता मिलेगी। घायल वंश शर्मा जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है को भी सरकारी सहायता दी जाएगी।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री कुछ वर्ष पूर्व तक गांव सलेमपुर में आबादी क्षेत्र में थी। आठ साल पहले उसमें हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद से यह फैक्ट्री आबादी से निकालकर खेत और जंगल में सुरक्षित स्थान पर आ गई थी। लाइसेंसी फैक्ट्री में 15 किलो अनार बनाने की क्षमता थी। फैक्ट्री में सात लोग काम करते थे। मालिक राहुल कुमार उर्फ जोनी के शव की तो शिनाख्त हुई थी। 22 वर्षीय सागर और 22 वर्षीय कार्तिक सैनी के शवों की पहचान बहुत मुश्किल से हुई। बाकी दो मृतकों वर्द्धमान पुत्र अर्जुन सिंह और सुमित पुत्र सोहनवीर निवासीगण गांव सलेमपुर की पहचान उनके मोबाइल की लोकेशन से हो पाई।

उन्होंने बताया कि दोनो मृतकों के शरीर के टुकडे दो सौ-तीन सौ मीटर के दायरे में छितरे मिले। उनके शव पहचान की हालत में भी नहीं बचे थे। हादसे के बाद बम डिस्पोजल स्कवाड दल, फॉरेंसिक टीम रात ही मौके पर पहुंच गई थी। गाजियाबाद से एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रेस्पांस फोर्स) की टीम भी बुलाई गई। इस टीम ने रात भर वहां राहत कार्य किए और हादसे में दो अन्य मृतकों की जानकारी जुटाई।

Scroll to Top