ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारा इंडिया के निदेशकों पर एफआईआर दर्ज

नरही की रहने वाली काजल जायसवाल ने सहारा इंडिया के निदेशकों ओपी श्रीवास्तव, सपना राय, भुपेंद्र सिंह व अन्य पर जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। हुसैनगंज कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उनका दो लाख रुपये लेकर कंपनी भाग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हजरतगंज के नरही निवासी काजल जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2018 में सहारा इंडिया के भुपेंद्र सिंह ने संपर्क किया। जिसने सहारा कोआपरेटिव की स्कीमों के बारे में जानकारी दी। भूपेंद्र ने किस्तों में जमा किए गए रुपयों पर दोगुना ब्याज देने का झांसा दिया था। एजेंट के कहने पर काजल ने करीब दो लाख रुपये का निवेश किया। उन्हें कोआपरेटिव सोसाइटी की तरफ से एफडी बांड भी जारी किए गए। इस बीच सहारा इंडिया के खिलाफ सेबी की जांच शुरू होने का पता चला। पीड़िता ने कई बार एजेंट से उसके रुपये वापस कराने के लिए कहा। लेकिन आरोपी टाल मटोल करता रहा। काजल के मुताबिक उन्होंने हुसैनगंज कोतवाली में सहारा इंडिया के खिलाफ तहरीर भी दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। नतीजतन पीड़िता ने न्यायालय में अर्जी दायर की। जहां से मिले आदेश पर हुसैनगंज कोतवाली में सहारा इण्डिया के ओपी श्रीवास्तव, सपना राय, भुपेंद्र सिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Scroll to Top