ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सहारा में फंसा पैसा मिलेगा वापस, गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘सहारा रिफंड पोर्टल

(मानवीय सोच)  सहारा में जिनका पैसा फंसा है उनके लिए आज का दिन बहुत ही खास है. सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसे दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है. पोर्टल के जरिए सहारा में जमा पैसा लोगों को मिलने लगेगी. हालांकि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही अपना पैसा पाने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं. बात करें प्रदेशवार की तो इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे अधिक है. कई सालों से लोग पैसे के लिए सहारा के चक्कर लगा रहे हैं.

ये निवेशक कर सकेंगे आवेदन

बता दें कि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक आवेदन कर कर सकेंगे. इनमें आवेदन सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड 

रिफंड पाने के लिए आपको https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करते हुए बाकि की प्रक्रिया करनी होगी.

Scroll to Top