उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) प्रयागराज में अपने पिता के साथ साइकिल पंचर जोड़ने वाले ने इतिहास रच दिया है और यूपी पीसीपीएस जे में सफलता हासिल की है. युवक का नाम अहद अहमद है. वह पहले अपने पिता के काम में उनका हाथ बंटाते थे, लेकिन पढ़ने में होशियार अहद को उनको पिता ने आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और फिर अहद जज बन गए. अहद की मां महिलाओं के कपड़े सिलती हैं. फिलहाल पूरा परिवार अहद के जज बनने की खुशी में पूरे मोहल्ले में मिठाई बांट रहा है.
बता दें कि 30 अगस्त को यूपी पीसीएस जे यानी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हुए थे, जिसमें अहद अहमद का नाम भी शामिल था. सबसे बड़ी बात ये है कि अहद को अपने पहले प्रयास में ही इसमें कामयाबी मिल गई है. वह कुछ दिन पहले तक अपने पिता के साथ साइकिल का पंक्चर जोड़ने के काम में मदद करते थे, लेकिन अब उनके जज बनने के बाद पूरा परिवार इस तरह से खुश है
