ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिख विरोधी दंगा जांच के लिए गठित SIT ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली    (मानवीय सोच)   सिख विरोधी दंगों के दौरान सामूहिक हत्याओं के मामलों की जांच कर रहेविशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने एक इमारत में आग लगाने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली में 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में एसआईटी अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बालेंदु भूषण सिंह की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने बुधवार को किदवई नगर के निराला नगर से यह गिरफ्तारी की. डीआईजी सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 27 मई, 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT सिख विरोधी दंगों के मामलों की जांच कर रही है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने बताया कि एसआईटी ने 96 लोगों की पहचान मुख्य संदिग्धों के रूप में की थी, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी है. अधिकारी ने कहा कि तीन दर्जन से अधिक संदिग्धों का विवरण एकत्र किया गया और इससे एसआईटी को अब तक 27 आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली है. बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किदवई नगर निवासी अनिल कुमार पांडे (61), श्रीराम उर्फ बग्गड़ (65), मुस्तकीम (70), अब्दुल वहीद (61) और इरशाद खान (60) के रूप में हुई है.

डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी 1984 में दर्जनों अन्य लोगों के साथ मिलकर गुरुदयाल सिंह के घर में आग लगाने के लिए निराला नगर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि गुरुदयाल के घर में किराएदार के रूप में 12 परिवार रहते थे और हमले के दौरान तीन लोगों को जिंदा जला दिया गया था. उन्होंने कहा कि राजेश गुप्ता के रूप में पहचाने गए एक दंगाई की भी दोनों तरफ से चली गोली में मौत हो गई थी.

भूषण सिंह ने बताया कि हम दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में बसे गवाहों के जरिये 96 प्रमुख संदिग्धों की पहचान करने के बाद 11 मामलों की जांच कर रहे हैं. एसआईटी ने यह भी पाया कि 23 (व्यक्ति) पहले ही मर चुके हैं. उल्लेखनीय है कि एसआईटी का गठन 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों की फिर से जांच करने के लिए किया गया था, जिसके कारण सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शुमार कानपुर में 127 लोग हताहत हुए थे.

Scroll to Top