ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने से आर्मी अफसर शहीद

(मानवीय सोच) :  सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भारतीय सेना के कई टेंट में आग लग गई। इस हादसे में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए।जबकि तीन जवान झुलस गए, उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया।

डिफेंस PRO ने बताया कि तीनों जवान सेकेंड डिग्री तक बर्न हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सालटोरो रीजन में हुआ। गोला-बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसने आस-पास के कई टेंट को चपेट में ले लिया। अभी घायल जवानों की पहचान नहीं जाहिर की गई है।

साल 2011 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था
इससे पहले साल 2011 में भी सियाचिन इलाके में अशोक पोस्ट पर सेना के बंकर में आग लगने से मेजर जी एस चीमा और लेफ्टिनेंट अर्चित वर्दिया शहीद हो गए थे। हादसे में 4 जवान घायल हुए थे।

ये चारों जवान हादसे के दौरान आग में फंसे अधिकारियों को बचाने के लिए आग में कूद गए थे। हालांकि वे अधिकारियों को बचा नहीं सके।

Scroll to Top