रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में छापा मारा। मौके पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन हजार की नकदी बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर संविदाकर्मी है। उसके खिलाफ कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।
