गोरखपुर : (मानवीय सोच) सीएम योगी आज दिन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही कल यानी कि रविवार की शाम सीएम योगी गोरखनाथ स्थित श्री झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
सीएम योगी शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधा 4.45 बजे तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित लोगों को आशीर्वचन देंगे। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।
कल झुलेलाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे
जबकि, 16 जुलाई की सुबह सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। दिन के कार्यक्रम की सूचना अभी नहीं दी गई है। शाम को मुख्यमंत्री गोरखनाथ पुल के पास भगवान श्री झूलेलाल जी के नवीन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद लखनऊ जा सकते हैं।
