ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी का एलान : यूपी में बढ़ेगी निराश्रित महिलाओं की पेंशन

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में निराश्रित बहनों को मिलने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। औरैया में की गई इस घोषणा से माना जा रहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।

सीएम ने औरैया में एक सभा में कहा कि कोई समाज तब तक स्वावलंबी व सशक्त नहीं हो सकता, जब तक आधी आबादी सुरक्षित व सम्मान के साथ जीवनयापन न कर रही हो। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद का पहला सत्र मातृशक्ति को समर्पित किया, ताकि विधानसभा व लोकसभा में उनके लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित हों। 

योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई के लिए सरकार अब तक 15 हजार रुपये दे रही है। नए सत्र से इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो बेटी की जिम्मेदारी सरकार लेगी।

Scroll to Top