लखनऊ : (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश सरकार हरियाली को बढ़ाने के लिए मॉनसून में पेड़ों को लगाने पर जोर दे रही है। इस क्रम में शनिवार को प्रदेश भर में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया। एक दिन में सभी 75 जिलों में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।
प्रदेश को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। प्रदेश में प्लांटेशन ड्राइव का असर सोशल मीडिया पर भी दिखा। दोपहर बाद 3 बजे से #RecordPlantationWithYogiJi हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। योगी सरकार इस साल 35 लाख पेड़ों के लगाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
शेष 5 करोड़ पौधे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों से भी पेड़ लगाने की अपील की।
