ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा : गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियां बनेंगी डिप्टी एसपी

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) विकास की तेज रफ्तार से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों को लेकर बड़ी घोषणा की है. अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को यूपी सरकार डिप्टी एसपी बनाने जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही बेटियों में उत्साह का माहौल है. तो वहीं प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि एक समय था जब बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन अब माफिया बिल में छुपे रहते हैं. उन्होंने ये बात भी स्पष्ट की कि अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में कार्रवाई जारी रहेगी.

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ टीपीनगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर जहां उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को डिप्टी एसपी बनाने की घोषणा की तो इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार तीन-तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा

Scroll to Top