ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीबीसी के एक मुश्त समाधान योजना की अवधि को 31 दिसम्बर तक बढ़ाई गई

लखनऊ (मानवीय सोच)  खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कन्सोर्सियम बैंक क्रेडिट योजना (सीबीसी) के अंतर्गत लिये गये ऋण की अदायगी हेतु लागू एक मुश्त समाधान योजना की अवधि को आगामी 31 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग डा0 नवनीत सहगल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर के संक्रमण फैलने के कारण उद्यमियों एवं इकाइयों को ऋण राशि की अदायगी में हो रही कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए 01 अप्रैल 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक नौ माह के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। प्रदेश के उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा जो इस योजना का लाभ किन्ही कारणों से नहीं ले पाये थे, उनके द्वारा लगातार मुश्त समाधान योजना की अवधि बढ़ाये जाने का अनुरोध किया जा रहा था। इसकों दृष्टिगत रखते हुए उद्यमियों की मांग के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के समस्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने जनपद के छूटे हुए समस्त उद्यमियों व इकाइयों से ऋण की अवशेष धनराशि जमा कराते हुए ऋण मुक्त करना सुनिश्चित करें।

Scroll to Top