ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट के पास अधेड़ व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

नई दिल्ली (मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग के पास शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट गेट नंबर-1 के बाहर राजा बाबू गुप्ता नाम के एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। घायल हालत में उसे लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्मदाह करने की कोशिश के पीछे वजह अभी साफ नहीं है। घायल शख्स नोएडा का रहने वाला है और सेक्टर-128 की एक फैक्ट्री में काम करता है। दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।.

बता दें कि, इसी तरह की एक और घटना बीते साल 16 अगस्त 2021 को भी हुई थी, तब सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक 24 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

आत्मदाह से पहले युवती ने सहयोगी के साथ फेसबुक लाइव पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पहचान बताई और आरोप लगाया था कि उसने 2019 में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग आरोपी का साथ दे रहे हैं।

फेसबुक लाइव वीडियो में युवती ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है और न्यायाधीश ने उसे समन भी जारी किया है। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मार्च में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर दुष्कर्म मामले की सुनवाई प्रयागराज से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। बाद में अगस्त में, वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी सांसद के भाई द्वारा दर्ज कराई गई फर्जीवाड़े की शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

 

Scroll to Top