(मानवीय सोच) : अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 632 लोगों की मौत हो गई है वहीं, 329 लोग घायल हो गए हैं. भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है. भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था. भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया
मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता रशीद अल खलफी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कुछ जगहों पर 7 तक थी. इसका केंद्र अल हौज प्रांत के इघिल में था भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह के 3.41 बजे आया. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. USGS ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है. यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं
