(मानवीय सोच) : भारतीय अतंरिक्ष एजेंसी ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) ने शुक्रवार (1 सितंबर) दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सोलर मिशन आदित्य L1 की लॉन्चिंग का 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर दिया है. आदित्य L1 को कल (2 सितंबर) सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा.
मिशन की लॉन्चिंग से पहले आज ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ आंध्र प्रदेश के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की. उनके साथ भगवा वस्त्रों में कई पुजारियों ने भी पूजा-अर्चना की. बाद में एस. सोमनाथ मीडिया से मुखातिब हुए. जहां इसरो प्रमुख ने कहा कि आज से आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू हो रहा है और यह कल सुबह 11.50 बजे के आसपास लॉन्च होगा.
