ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सेना की साइबर सुरक्षा में सेंध, शक के दायरे में कई अधिकारी

(मानवीय सोच)  सेना की साइबर सुरक्षा में बड़ी सेंध की आशंका है. देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले की जांच जारी है. इस मामले को लेकर रक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये सेंध सेना के कुछ अधिकारियों द्वारा लगाई गई है. इस मामले में अधिकारियों द्वारा व्हाट्स ऐप के जरिए अहम जानकारियां लीक करने की बात सामने आई है.

खुफिया एजेंसी ने जताई आशंका

न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा का उल्लंघन करने का संदेह जताया है. वहीं इस मामले में जासूसी के तार पड़ोसी देशों से जुड़े होने का शक है. मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

मामले की जांच जारी

साइबर सुरक्षा उल्लंघन के पर रक्षा सूत्रों ने कहा कि सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा उल्लंघन का पता लगाया है. जिसके एक पड़ोसी देश द्वारा जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका है. इसके लिए कुछ व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया गया है. जिनके जरिए साइबर सुरक्षा के उल्लंघन की सूचना मिली है. इस मामले की जांच जारी है. बता दें कि सैन्य अधिकारियों से जुड़े जासूसी के मामलों से कड़ाई से निपटा जाता है.

अधिकारियों को दी जाती है खास ट्रेनिंग

सूत्रों ने कहा कि सैन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त नियमों व आचार संहिता का पालन करने के निर्देश समय-समय पर दिए जाते हैं, ताकि वह पड़ोसी देशों के साजिश का शिकार नही बने. पूरा मामला सरकारी गोपनीयता कानून के दायरे में आता है. इसमें दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सेना सूत्रों ने यह भी कहा कि मामले की संवेदनशीलता व जांच को देखते हुए किसी तरह की अटकलें नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से मामले की जांच पर असर पड़ सकता है.

Scroll to Top