ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सेमी हाईस्पीड रेल के उद्घाटन की तैयारी, पीएम के मंच के पीछे बनेगा WI-FI रूम

मेरठ : (मानवीय सोच) देश की सेमी हाईस्पीड रैपिडएक्स रेल के उद्घाटन की तैयारियां पूर्ण की जा रही है। उद्घाटन के दिन पीएम नरेंद्र मोदी की अभेद्य सुरक्षा में एसपीजी, कमांडो, पैरामिलिट्री के जवान और अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रहेगी।

मंच और जनसभा स्थल से लेकर आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले चौराहे व प्रमुख प्वाइंटों पर 120 से अधिक सीसीटीवी लगेंगे। सभास्थल पर ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनेगा। उसमें नजर रखने के लिए पुलिस के विशेष अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इनके नाम और पहचान गोपनीय रखी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर दस सीसीटीवी जबकि वीआईपी गैलरी और कार्यकर्ता व समर्थकों पर 70 से अधिक कैमरों की नजर रहेगी। वहीं,जनसभा स्थल के बाहर पीएम के रूट और अन्य रास्ते पर प्रमुख चौराहे और मुख्य प्वाइंटों पर 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे होंगे। सभी का कंट्रोल रूम सुरक्षाकर्मियों के घेरे में होगा।
Scroll to Top