ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी : 23 जून को हो सकती है पूछताछ

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे कोविड संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थीं। 75 वर्षीय सोनिया गांधी दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।” बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। हालांकि सोनिया को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, ऐसे में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उनकी पेशी पर संदेह है।

सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था। जांच एजेंसी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर रही है और वह ईडी के समक्ष अब सोमवार को पेश हुए।

सोनिया के अलावा उनके बेटे राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए। पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए थे।

Scroll to Top