लखनऊ : (मानवीय सोच) पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेश में स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिडडे मील की राशि में वृद्धि के बाद अब मेन्यू में भी बदलाव किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब मेन्यू में श्रीअन्न (बाजरा) को शामिल किया गया है। अब हर दिन सब्जी और हफ्ते में चार दिन दालयुक्त भोजन देने का निर्णय लिया गया है।
बृहस्पतिवार को रोटी, सब्जी, दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या मूंग की दाल व मौसमी सब्जी के साथ बाजरा की खिचड़ी, शनिवार को चावल, सब्जी और दालयुक्त भोजन बच्चों को दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने सभी जिलाधिकारी को संशोधित मेन्यू भेजते हुए आवश्यक व्यवस्था करने व इसके अनुसार मिडडे मील वितरण के निर्देश दिए हैं। मालूम रहे कि अभी मिडडे मील में सब्जी हफ्ते में तीन दिन और दाल हफ्ते में दो दिन दी जाती थी।
