उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आगरा में एक गांव की छात्राओं को दो दिनों से कुछ मनचले परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत छात्राओं ने अपने परिजन से की। बुधवार की सुबह ग्रामीणों व परिजन ने दो मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
मामला सैंया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखरई गांव स्थित विद्यालय का है। यहां पास के ही गांव की छात्राएं पढ़ने आती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ मनचले उनको रास्ते में परेशान करते हैं। इसकी शिकायत छात्राओं ने परिजन से की। सुबह करीब आठ बजे छात्राएं स्कूल जा रही थीं, तभी मनचले अजय व विकास निवासी गांव कुसैंडा, धौलपुर, राजस्थान फिर आ गए।
