ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर को , पांच जिलों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/महिला) भर्ती-2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और मुख्य परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा पांच जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ में एक सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 90 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। कुल पदों में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पद शामिल हैं।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समय से ओटीआर नहीं कर सके थे, जिससे आयोग को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी।

Scroll to Top