ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार : मेरी बेटी छात्रा है, वो बार नहीं चलाती

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कांग्रेस के आरोपों पर स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी 18 साल की है, जो राजनीति नहीं करती। एक कॉलेज की छात्रा है। वो बार नहीं चलाती है। कांग्रेस ने आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप लगाए हैं। लेकिन, जिस आरटीआई की बात की जा रही है, उसमें मेरी बेटी का कहीं कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेठी में गांधी फैमिली अपनी हार को पचा नहीं पाई, इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है। वो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनकी 18 साल की बेटी के नाम पर बार चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम मांग करते हैं कि पीएम तुरंत स्मृति ईरानी का इस्तीफा लें। ईरानी पर ये आरोप नहीं दस्तावेज हैं जिन्हें आरटीआई से लिया गया है। स्मृति ईरानी की बेटी के द्वारा गोवा में चल रहे बार पर फर्जी लाइसेंस रखने का आरोप है। ये सब गैरकानूनी तरीके से हुआ।

कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी और मेरी बेटी पर गलत आरोप लगाने के आरोप में कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी महज 18 साल की है और कॉलेज की छात्रा है, वो बार नहीं चलाती। न ही राजनीति में है।

अमेठी में राहुल गांधी को हराना मेरा कसूर
अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराया है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए ईरानी ने कहा कि वो साल 2024 में भी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगी और राहुल गांधी को मुंह तोड़ जवाब देंगी।

गांधी फैमिली के इशारे पर हुआ हमला
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके जो मेरी बेटी के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, वो सब गांधी फैमिली के इशारे पर लगाए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जयराम रमेश ने कहा कि आरटीआई में मेरी बेटी का नाम है। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि मेरी बेटी का नाम दिखाएं तो सही।

 

Scroll to Top